Holi Wishes 2024: रंगों के त्योहार पर घोलें खुशी के रंग, अपने … - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Holi Wishes 2024: रंगों के त्योहार पर घोलें खुशी के रंग, अपने …

कोलकाता : होली का त्योहार भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल 25 मार्च को होली का पर्व पूरे देश में हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। होली के अवसर को स्पेशल बनाने के लिए हम लेकर आए हैं खास बधाई संदेश, जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

> मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार !
Happy Holi 2024

> ऐसे मनाना होली का त्योहार,
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,
यह मौका अपनों को गले लगाने का,
तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार!
Happy Holi

> वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

> गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से
हैप्पी होली 2024

> इन रंगों से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली.
होली की हार्दिक शुभकामनाएं

> आज मुबारक, कल मुबारक
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में
हमारा भी एक रंग मुबारक
Happy Holi

> होली का गुलाल हो
रंगो की बहार हो
गुजिया की मिठास हो
सबके दिलों में प्यार हो
ऐसा होली का त्योहार हो.
Happy Holi 2024

Related Articles

Back to top button