business
Zen Technologies का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में कई गुना होकर 47.09 करोड़ रुपए पर पहुंची

नई दिल्ली: जेन टेक्नोलॉजीज का चालू वित्त वर्ष 2023-24 में की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ कई गुना वृद्धि के साथ 47.09 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 7.46 करोड़ रुपए था। जेन टेक्नोलॉजीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की बिक्री 3.5 गुना होकर 132.45 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 37.07 करोड़ रुपए थी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक अटलुरी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में आर्डर को सफलतापूर्वक पूरा करने के चलते यह मुनाफा हुआ है। जेन टेक्नोलॉजीज सेंसर और सिमुलेटर तकनीक के आधार पर डिफेंस प्रशिक्षण प्रणाली डिजाइन व विकसित करती है।



