business
यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निजी अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर र्सिवसेज लिमिटेड के शेयर सोमवार को 300 रुपये के निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। शेयर बीएसई पर 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 304 रुपए पर सूचीबद्ध हुए। बाद में ये 13.63 प्रतिशत बढक़र 340.90 रुपए पर पहुंच गए।
एनएसई पर कंपनी के शेयर निर्गम मूल्य से दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ 306.10 रुपए पर सूचीबद्ध हुए। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,854.09 करोड़ रुपए रहा। यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर र्सिवसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 36.16 गुना अभिदान मिला था। पेशकश के लिए मूल्य सीमा 285-300 रुपए प्रति शेयर थी।



