पूर्व MLA मकसूदन लाल चंद्राकर का निधन..83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

पूर्व MLA मकसूदन लाल चंद्राकर का निधन..83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस..

महासमुंद। महासमुंद के पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर का निधन हो गया। मकसूदन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव भी रहे थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा उनके गृहग्राम लभराखुर्द से सुबह 11बजे  निकली। उनकी शव यात्रा में काफी लोग शामिल हुए। 83 साल के मकसूदन लाल चंद्राकर कांग्रेस के वरीष्ठतम नेताओं में गिने जाते थे।

1980 से 90 के बीच क्षेत्र का दो बार विधानसभा में नेतृत्व किए। कांग्रेस की टिकट पर वे कभी भी चुनाव नहीं हारे हैं। हालांकि 1990 के बाद से कांग्रेस ने उन्हें कभी मौका नहीं दिया। 28 साल तक जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, तो उन्होंने 2019 में प्रेस कांफ्रेंस कर खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी, बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button