अगले 7 दिनों तक मूसलधार बारिश का कहर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अगले 7 दिनों तक मूसलधार बारिश का कहर, कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD की चेतावनी

देश में एक बार फिर से मानसून का प्रभाव तेज हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में सक्रिय मानसून और चक्रवाती हवाओं के चलते तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके चलते कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और शहरी जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

किन राज्यों में मचेगा बारिश का कहर?
IMD के ताजा अनुमान के अनुसार: 21 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
-राजस्थान में 17 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
-उत्तराखंड में 17 से 21 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है।
-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 17 जुलाई को मूसलधार बारिश की आशंका है।

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में भी अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने जारी किए रेड और ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, खासकर पहाड़ी और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में। हिमालयी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन, और निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button