मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

तेलंगाना: MLA टी राजा की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के बाद अब पार्टी से निलंबित, BJP ने कारण बताओ नोटिस भी भेजा

तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। पैगंबर पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार हो चुके विधायक के खिलाफ अब पार्टी भी हो गई है। बता दें, BJP ने मंगलवार को अपने तेलंगाना विधायक टी. राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया।

टी राजा सिंह को लिखे पत्र में, BJP केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने कहा, “आपने विभिन्न मामलों पर पार्टी की स्थिति के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जो स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के संविधान के नियमों का उल्लंघन है।” उन्होंने पत्र में लिखा, “मुझे आपको यह बताने के लिए निर्देशित किया गया है कि आगे की जांच के लिए, आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से और आपकी जिम्मेदारियों/असाइनमेंट से निलंबित किया जाता है।” पाठक ने आगे लिखा, “कृपया इस नोटिस की तारीख से 10 दिनों के भीतर कारण भी बताएं कि आपको पार्टी से क्यों न निकाला जाए?” पाठक ने कहा, “आपका विस्तृत जवाब 2 सितंबर से पहले अधोहस्ताक्षरी (संबंधित व्यक्ति) के पास पहुंच जाना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button