दिल्ली: गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, BJP के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री का लगाया आरोप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

दिल्ली: गुजरात में जहरीली शराब से हुई मौतों के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, BJP के संरक्षण में अवैध शराब की बिक्री का लगाया आरोप

बहस से क्यों डर रही है बीजेपी: AAP

आम आदमी पार्टी की एक अन्य विधायक आतिशी का कहना था कि बीजेपी को इस मुद्दे पर बहस से डर क्यों लग रहा है। बीजेपी बहस से क्यों भाग रही है। संजय सिंह ने सदन में नकली और जहरीली शराब से हुई मौतों पर केंद्र सरकार से सदन में जवाब मांगा था। संजय सिंह को जवाब तो मिला नहीं लेकिन सवाल पूछने पर चेतावनी जरूर मिल गई।

आतिशी ने कहा कि गुजरात में जिस तरह अवैध शराब का धंधा चलता है, उसी तरह बीजेपी दिल्ली को भी अब अपने अवैध शराब के कारोबार का अड्डा बनाना चाहती है। वहां बीजेपी के संरक्षण में लाखों करोड़ का अवैध शराब का धंधा चल रहा है। गुजरात में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button