कबीरधाम: कुकदूर तहसील बनेगा, इसकी सूचना जारी, 60 दिनों में देना होगा दावा-आपत्ति - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कबीरधाम: कुकदूर तहसील बनेगा, इसकी सूचना जारी, 60 दिनों में देना होगा दावा-आपत्ति





रायपुर। कबीरधाम जिले में एक और नई तहसील के गठन की कवायद शुरू हुई है। यह तहसील कुकदूर में बननी है। इसके लिए पंडरिया तहसील को पुनर्गठित किए जाने का प्रस्ताव है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी सूचना प्रकाशित कर 60 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति मंगाई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक ने नई सूचना प्रकाशित कराई है। इसके मुताबिक कबीरधाम की पंडरिया तहसील के पुनर्गठन का प्रस्ताव है। पंडरिया से अलग कर एक और तहसील कुकदूर बनाने का प्रस्ताव है। इसमें 18 पटवारी हलकों के 98 गांवों को शामिल करने की योजना है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बिजाग तहसील आएगी।

दक्षिण में कबीरधाम की पंडरिया तहसील, पूर्व में मुंगेली की लोरमी तहसील और पश्चिम में कबीरधाम की बोडला तहसील होगी। पिछले दिनों राजस्व विभाग ने पंडरिया तहसील से अलग करके कुंडा तहसील और कवर्धा से अलग कर पिपरिया को तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी। कबीरधाम जिले में अभी चार तहसीलें कवर्धा, पंडरिया, बोडला और सहसपुर-लोहारा है। नई तहसीलों के अस्तित्व में आ जाने से इनकी संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासनिक इकाइयों को छोटा रखने की गरज से इन तहसीलों का गठन किया जा रहा है।








Related Articles

Back to top button