Share Market : Rupee gains 9 paise at 82.69 against US dollar in early trade| business News in Hindi - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : Rupee gains 9 paise at 82.69 against US dollar in early trade| business News in Hindi

मुंबई : कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.69 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले महज नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है। अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 17 पैसे की गिरावट के साथ 82.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 103.55 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 फीसदी गिरकर 85.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

 

Related Articles

Back to top button