Manila में पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या, 4 साल पहले गया था विदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Manila में पंजाबी नौजवान की गोली मारकर हत्या, 4 साल पहले गया था विदेश

जीरा: मनीला में पंजाबी नौजवान की गोली मर कर हत्या किए जाने की बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, जोहल नगर जीरा का रहने वाला पंजाबी मूल का एक नौजवान करीब 4 साल पहले रोजगार की तलाश में मनीला गया था। जिसकी कल रात कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस संबंध में मृतक सुखचैन सिंह के पिता गुरजंत सिंह और भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले उसने अपने भाई से फोन पर बात की थी, जिसने बताया कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और पक्का होने के लिए फ़ाइल लगाई हुई है।

उन्होंने कहा कि बीती रात उसके दोस्त का फोन आया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और जब वह डॉक्टर से दवा लेकर लौट रहा था तो कुछ बदमाशों ने सुखचैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button