अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला पैसों का अंबार, ईडी ने गिनने के लिए मंगाई मशीनें - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से मिला पैसों का अंबार, ईडी ने गिनने के लिए मंगाई मशीनें

इससे पहले इससे पहले टालीगंज के डायमंड सिटी कंप्लेक्स में छापामारी के दौरान ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 21 करोड़ रुपए से ज्‍यादा नकद बरामद किया था। बुधवार को ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा।

फोटो: सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक और घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आई है। ईडी की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि पैसे ग‍िनने के लिए यहां भी मशीनें मंगाई गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो भी ट्वीट किया है। बता दें, अर्पिता का ये दूसरा घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब में है।

गौरतलब है कि इससे पहले इससे पहले टालीगंज के डायमंड सिटी कंप्लेक्स में छापामारी के दौरान ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से 21 करोड़ रुपए से ज्‍यादा नकद बरामद किया था। बुधवार को ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा।

अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर 15 अधिकारियों की टीम पहुंची। अर्पिता के बेलघरिया हाउसिंग में कुल दो फ्लैट हैं। ईडी कई और दूसरे ठिकानें पर भी छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें, जांच एजेंसी के अधिकारी जब इस फ्लैट पर पहुंचे तो उसमें ताला बंद था। ताला तोड़कर अधिकारी अंदर घुसे तो देखा क‍ि वहां भी पैसों का ढेर है। आपको बता दें, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी फिलहाल 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में हैं।


Related Articles

Back to top button