कार्यालय खाली करने के न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं : आप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कार्यालय खाली करने के न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं : आप

नयी दिल्ली: चार मार्च (ए) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित अपने कार्यालयों को 15 जून तक खाली करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है और उम्मीद जताई कि उसे उसी इलाके में भूमि का आवंटन शीघ्र क्रिया जाएगा।

यह देखते हुए कि आप को जमीन पर बने रहने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है, उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पार्टी को 15 जून तक कार्यालय खाली करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने कहा कि यह भूखंड न्यायिक अवसंरचना के विस्तार के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय को आवंटित किया गया था।

Related Articles

Back to top button