भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल हार पर चिंतन और जीत पर मंथन करके लाैटे

रायपुर(realtimes) भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल अपने तीन दिनाें के दाैरे में भाजपा काे पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार का कारण जानने के साथ इस पर चिंतन और आने वाले चुनाव में भाजपा की सत्ता में किस तरह से वापसी हाे इसकाे लेकर जीत पर मंथन करके आज वापस लाैट गए। अब अगली बार वे तैयारी के साथ आएंगे और यहीं पर रहंगे।
अपनी मैराथन बैठकों उन्हाेंने संभाग, जिलाें के प्रभारियाें, विधायक, काेर ग्रुप के बाद मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक में भी फीडबैक लेने के साथ पिछले विधानसभा चुनाव में हार का कारण जाना। जब सब हार का कारण गिना रहे थे तो उन्होंने पूछ लिया, हार का कारण तो ठीक है, किसी के पास जीत का मंत्र है क्या? इस सवाल पर सन्नाटा पसर गया और कोई कुछ नहीं बोल सका। उन्होंने जीत के लिए बूथ स्तर पर जाकर लाभार्थियों से मिलने पर जोर दिया और कहा, जिनको केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उनसे संपर्क करने का फायदा होगा। लोगों तक प्रदेश सरकार की विफलता को ले जाना भी जरूरी है। बैठक में सबसे पहले परिचय के बाद सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ से जानकारी ली गई कि कौन-कौन क्या-क्या कर रहा है। इसके बाद श्री जामवाल ने कहा, मोर्चा और प्रकोष्ठ संगठन की असली ताकत होते हैं। इनका काम ही है संगठन को मजबूत करना।
यह है जीत का मंत्र
बैठक में एक बार हार के कारण भी चर्चा हुई। इसमें अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठ के लोगों ने अपनी तरफ से कई तरह के कारण गिनाएं। श्री जामवाल इस पर बोले, हार के कारण अपनी जगह पर हैं, लेकिन क्या कोई जीत का मंत्र भी जानता है। इस पर सबकी बोलती ही बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने कहा, जीत का रास्ता निचले स्तर से निकलता है। केंद्र सरकार इतनी सारी योजनाओं पर काम कर रही है। आप सभी बूथ स्तर पर जाएं और उन लाभार्थियों से संपर्क करें, जिनको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसमें संदेह नहीं है कि जिनको योजनाओं का लाभ मिल रहा है, वह भाजपा को वोट करेंगे ही, लेकिन हमें उन तक पहुंचना होगा और उनको बताना होगा कि उनके लिए हमारी सरकार क्या कर रही है।
प्रदेश सरकार को घेरें
बैठक में अलग-अलग मोर्चा और प्रकोष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं, इनको लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं। भाजयुमो ने युवकों की बेरोजगारी औैर बेराेजगारी भत्ते की बात बताई। युवाओं को लेकर किस तरह के आंदोलन होने हैं, इसकी भी जानकारी दी। इसी तरह से किसान मोर्चा ने बताया कि मोेर्चा लगातार किसानों के हित में आंदोलन कर रहा है। किसानों से किया वादा प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया है। महिला मोर्चा की तरफ से बताया गया, प्रदेश सरकार ने शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया है। प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अनाचार और अपराध हो रहे हैं। इसी तरह से ओबीसी आरक्षण की बात भी बताई गई। सबकी बातें सुनने के बाद श्री जामवाल ने आंदोलनों को और तेज करने तथा प्रदेश सरकार को घेरने पर जोर दिया।



