कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जोगी कांग्रेस का समर्थन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को जोगी कांग्रेस का समर्थन

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को औपचारिक रूप से एक पत्र सौंपा है। इस पत्र में जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्रीमती रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्री अमित जोगी ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है।

पत्र में यह भी उल्लेख है कि जनता कांग्रेस ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे आकाश शर्मा को अपना अमूल्य वोट देकर उनका समर्थन करें।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस पत्र को कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्लांग और संपथ कुमार को दिखाते हुए इसे शीर्ष नेतृत्व के ध्यान में लाने का अनुरोध किया।

डॉ. महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस समर्थन से कांग्रेस की ताकत और भी बढ़ेगी। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है, और यह चुनाव ऐतिहासिक साबित होगा।

Related Articles

Back to top button