मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

जब महिला सांसद ने सड़क किनारे टी स्टाल पर बनाई चाय, कही ये बात

 तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा का एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को खुद महुआ ने भी शेयर किया है, जिसमें वे सड़क किनारे एक दुकान पर चाय बनाती नजर आ रही हैं.

वीडियो शेयर कर महुआ मोइत्रा ने मजाकिया लहजे में लिखा, ‘चाय बनाने में हाथ आजमाया, कौन जानता है कि यह (चाय बनाना) मुझे कहां ले जाए.’ महुआ का यह वीडियो उनके लोकसभा क्षेत्र कृष्णानगर का ही है. तृणमूल सांसद यहां अपने निर्वाचन क्षेत्र में पंचायत चुनावों को देखते हुए बंगाल सरकार की 2023 में शुरू हुई योजना ‘दीदिर सुरक्षा कवच’ के लिए प्रचार कर रही थीं.

वीडियो में महुआ टपरी जैसी चाय की दुकान पर पतीले में चीनी मिलाकर चाय बनाती दिख रही हैं. महुआ के वीडियो में कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं. जो अपने इलाके की सांसद को चाय बनाते हुए उत्सुकता के साथ देख रहे हैं.

Related Articles

Back to top button