फिरोजाबाद में भीषण हादसा, लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकराई; 6 लोगों की मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

फिरोजाबाद में भीषण हादसा, लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकराई; 6 लोगों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के नगला खंगार में 61 मेल स्टोन के पास लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस आगे जा रही डीसीएम में घुस गई। स्लीपर बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो है। जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। 9 घायल शिकोहाबाद अस्पताल भेज गए हैं, जबकि बाकी घायल सैफई भेज दिए हैं। मृतक में एक बच्चा, एक महिला और 4 पुरुष शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button