Vodafone-Idea ने 5G संपर्क बढ़ाने के लिए Motorola के साथ किया करार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Vodafone-Idea ने 5G संपर्क बढ़ाने के लिए Motorola के साथ किया करार

नई दिल्लीः कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने अपने 5वीं पीढ़ी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 5जी संपर्क की निर्बाध आपूíत सुनिश्चित करने के लिए मोटोरोला के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों ने सोमवार को बयान में कहा, कि ‘वीआई ने देश में 5जी परिवेश के विकास को और तेज करने के लिए अपने व्यापक 5जी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में निर्बाध 5जी संपर्क सुनिश्चित करने के लिए मोटोरोला के साथ साझेदारी की है।’’ केंद्र सरकार ने शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया (वीआई) को 16,000 करोड़ रुपये के बकाया ऋण के ब्याज को इक्विटी में बदलने की अनुमति दी थी।

ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी बढक़र 33 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि, सरकार के पास कंपनी के प्रबंधन का नियंत्रण नहीं रहेगा। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि देश में 5जी पारिस्थतिकी तंत्र में तेजी के लिए वीआई ने मोटोरोला के साथ भागीदारी की है, जिससे उसके 5जी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में निर्बाध 5जी संपर्क सुनिश्चित हो सकेगा।

Post Views: 21

Related Articles

Back to top button