मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Emergency-Landing : नेवार्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में गड़बड़ी, स्टॉकहोम में उतारा गया

नई दिल्ली : नेवार्क से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन से तेल रिसने के बाद उसे स्टॉकहोम में उतारा गया एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोइंग 777-300 ईआर विमान के एक इंजन से तेल रिसाव होने लगा था।

अधिकारी ने कहा कि तेल रिसाव के बाद इंजन को बंद कर दिया गया। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से स्टॉकहोम में उतार लिया गया। अधिकारी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद हुए निरीक्षण के दौरान इंजन संख्या दो से तेल बाहर आता हुआ देखा गया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण जारी है। एअर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के नेवार्क से उड़ान भरने वाले विमान को तकनीकी खराबी के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम में उतारा गया। सोमवार को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से लंदन में उतारना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button