मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल

जालौन (उप्र) 27 जुलाई (ए) जालौन में कालपी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कालपी) देवेंद्र पचौरी ने बताया कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुशल गांव में आज शाम बलराम (60), भोले (40), राजेंद्र (65) तथा सुरेंद्र पाल (40) खेतों में बकरियां चरा रहे थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली उनपर गिरी। उनके अनुसार बलराम और भोले की खेत में ही मौत हो गई ।पचौरी ने बताया कि इस घटना में राजेंद्र एवं सुरेंद्र पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया । उनके अनुसार गंभीर हालत को देखते हुए इन दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।उपजिलाधिकारी (कालपी) सुशील सिंह ने बताया कि मृतकों के परिवारों एवं घायलों को नियमानुसार दैवीय आपदा राहत से सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

Related Articles

Back to top button