बिहार कैबिनेट में किसे-किसे मिलेगी जगह? इस पर RJD सांसद मनोज झा का आया बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

बिहार कैबिनेट में किसे-किसे मिलेगी जगह? इस पर RJD सांसद मनोज झा का आया बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा?

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा। महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इसे लेकर अलग-अलग संभावनाएं जताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि सरकार में 31 मंत्री हो सकते हैं। संभावित सूची के अनुसार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी मंत्रिमंडल में होंगे।

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनोझ झा से जब यह सवाल पूछा गया कि कैबिनेट में किसे-किसे जगह मिलेगी? इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर विधायक, हर कार्यकर्ता इस कैबिनेट का हिस्सा है, भले ही नाम से वे इस कैबिनेट में न हों। इतना तय है कि सभी की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि पूरी कैबिनेट बिहार के सरोकार को प्रतिबिंबित करती है। हर जाति, हर क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।

आरजेडी सांसद मनोज झा से यह पूछे जाने पर कि क्या बिहार कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले नामों पर फैसला लेते समय 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखा गया? इस पर उन्होंने कहा कि यह पूरा महागठबंधन, और अब नीतीश कुमार (गठबंधन में) आ गए हैं, इसलिए 2024 की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

Related Articles

Back to top button