Swati Maliwal Case : बदसलूकी मामले में Video वायरल होने पर भड़की स्वाती मालीवाल,कही ये बात,जानें क्या कहा ? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Swati Maliwal Case : बदसलूकी मामले में Video वायरल होने पर भड़की स्वाती मालीवाल,कही ये बात,जानें क्या कहा ?

नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का कथित CCTV फुटेज सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘पॉलिटिकल हिटमैन’ ने स्वयं को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.

केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर सोमवार को मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को आरोपी बनाया.

मालीवाल ने नाम लिए बिना साधा निशाना

मालीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किसी का नाम लिए बगैर लिखा,”हर बार की तरह इस बार भी इस ‘पॉलिटिकल हिटमैन’ ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.”उन्होंने कहा,”इसे लगता है कि वह इस अपराध को अंजाम देने के बाद अपने लोगों से ट्वीट कराके और संदर्भहीन वीडियो साझा करके खुद को बचा लेगा.कोई किसी की पिटाई का वीडियो बनाता है भला? आवास के अंदर और कमरे की CCTV फुटेज की जांच होते ही सच सबके सामने आ जाएगा.”

कथित बदसलूकी मामले में सामने आया वीडियो

मालीवाल 52 सेकंड के वीडियो में मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं.कथित वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया है और वह पुलिस कर्मियों के आने तक इंतजार करेंगी.वह वीडियो में कह रही हैं,”आज मैं इन लोगों को सबको बताउंगी.मुझे डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) से बात करने दो.वह सुरक्षाकर्मी को चेतावनी देती सुनाई दे रही हैं कि यदि वह उन्हें छूता है तो वह उसे भी नौकरी से निकलवा देंगी.”

Related Articles

Back to top button