CG News: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर का जलवा, राज्य के टॉप 5 में 3 'PM Shri School' ने बनाई जगह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG News: शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर का जलवा, राज्य के टॉप 5 में 3 ‘PM Shri School’ ने बनाई जगह

CG News (सूरजपुर): छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ने शिक्षा के क्षेत्र में एक लंबी और ऐतिहासिक उड़ान भरी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत संचालित होने वाले पीएमश्री विद्यालयों (PM Shri School) की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सूरजपुर ने अपना परचम लहराया है।

हाल ही में हुए प्रदर्शन मूल्यांकन में छत्तीसगढ़ राज्य के टॉप 5 शीर्ष विद्यालयों में से 3 विद्यालय सूरजपुर जिले के चुने गए हैं। इस शानदार उपलब्धि ने पूरे प्रदेश में सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

रायपुर की कार्यशाला में चमके ये 3 विद्यालय

दरअसल, रायपुर में पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्यों की एक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस कार्यशाला में पिछले 3 वर्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सूरजपुर जिले के लिए सर्वाधिक गौरव का विषय यह रहा कि टॉप 5 में उसके 3 स्कूलों ने अपनी जगह पक्की की।

ये हैं वे 3 उत्कृष्ट विद्यालय:

  1. पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जयनगर
  2. पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बतरा
  3. पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, प्रेमनगर

पीएमश्री नोडल चंद्रपाल कुशवाहा के नेतृत्व में इस कार्यशाला में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों और प्राचार्यों ने हिस्सा लिया, जहां उन्होंने गुणवत्ता, नवाचार और प्रभावी नेतृत्व का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कलेक्टर रेना जमील ने जताई खुशी

Surajpur 3 PM Shri school की इस बड़ी सफलता पर सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने गहरी खुशी और संतोष जाहिर किया है।

  • उन्होंने कहा कि राज्य के शीर्ष पांच पीएमश्री विद्यालयों में जिले के 3 विद्यालयों का स्थान बनाना समस्त शिक्षक साथियों, प्राचार्यों और विद्यार्थियों के सतत परिश्रम का ही प्रतिफल है।
  • कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन का अब यह प्रयास है कि शिक्षा की यह उत्कृष्ट गुणवत्ता केवल कुछ चुनिंदा विद्यालयों तक ही सीमित न रहे, बल्कि जिले के प्रत्येक विद्यालय और प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचे।

DEO अजय मिश्रा: ‘शिक्षकों और छात्रों की कठोर मेहनत का परिणाम’

सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजय कुमार मिश्रा ने इस उपलब्धि को शिक्षकों की कठोर मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया है। उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय योजना का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप विद्यालयों को भविष्योन्मुखी शिक्षा का केंद्र बनाना है। शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है कि जिले के सभी स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर और नवाचार को मजबूत किया जाए।

पूरे राज्य में बनी विशिष्ट पहचान

जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने बताया कि आज Surajpur PM Shri School केवल अपने परीक्षा परिणामों के कारण ही नहीं, बल्कि ‘सीखने की संस्कृति’, ‘टीमवर्क’ और ‘नवाचार (Innovation)’ की सोच के कारण पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है। यह सफलता सभी अभिभावकों और शिक्षा विभाग के सामूहिक समर्पण का नतीजा है।

Related Articles

Back to top button