मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Stock Market Update : बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 203 अंक चढ़ा,Nifty में भी उछाल,जानिएं ताजा अपडेट

मुंबई, स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 203 अंक से अधिक बढ़त में रहा.वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में लिवाली से बाजार लाभ में रहा.

सेंसेक्स और निफ्टी का क्या हाल ?

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 203.52 अंक की बढ़त के साथ 72,607.69 अंक पर खुला.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 83.7 अंक की बढ़त के साथ 22,041.20 अंक पर खुला.शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट आई थी.

इन कंपनियों के शेयर में लाभ

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और लार्सन एंड टुब्रो शामिल हैं.

एशिया के अन्य बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा.अमेरिकी बाजार वाल स्ट्रीट में गुरुवार को तेजी रही थी.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,994.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

Related Articles

Back to top button