Himachal Chief Minister सुखविंद्र सिंह कोरोना संक्रमित, पीएम से मुलाकात हुई स्थगित

इंटरनेट डेस्क। कोरोना महामारी अभी तक समाप्त नहीं हुई है। चीन में इसका मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इधर हाल ही में हिमाचल के नए मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह दिल्ली में है और उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
आपकों बता दें की सीएम सुक्खू का आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था जिसे अब कोरोना रिपोर्ट आने के बाद स्थगित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एहतियात के तौर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
आपकों बता दे की शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह शामिल हुए थे और 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी से गले भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में कई और नेतओं से भी मुलाकात की थी


