Sports Olympic : पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का निर्देशन करेंगे फ्रांसीसी निर्देशक जॉली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports Olympic : पेरिस ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का निर्देशन करेंगे फ्रांसीसी निर्देशक जॉली

पेरिस : पेरिस ओलंपिक के आयोजकों ने 2024 में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों के निर्देशन की जिम्मेदारी फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक थॉमस जॉली को सौंपी है।

कलात्मक निर्देशक जॉली 26 जुलाई 2024 को फ्रांस की राजधानी में सीन नदी के किनारे स्थित सिटी सेंटर में होने वाले उद्घाटन समारोह का निर्देशन करेंगे। पेरिस आयोजन समिति के प्रमुख टोनी एस्टांगुएट ने कहा कि जॉली नए मानदंड स्थापित करना जानते हैं और वह इस विशेष कार्यक्रम के लिए ''बेजोड़ कलात्मक अवधारणाओं की कल्पना करने में सक्षम होंगे। जॉली इसके बाद स्टेड डी फ्रांस में होने वाले समापन समारोह तथा पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह का भी निर्देशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button