Sports News : स्टोक्स के आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News : स्टोक्स के आखिरी वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया

चेस्टर ली स्ट्रीट | रासी वान डेर डुसेन के 134 रन और एनरिच नॉर्किया के चार विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बेन स्टोक्स के आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 62 रन से हरा दिया । दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 333 रन बनाये । वान डेर डुसेन ने जानेमन मलान (57) और एडेन मार्कराम (77) के साथ शतकीय साझेदारी की ।

वान डेर डुसेन का वनडे क्रिकेट में पिछला सर्वोच्च स्कोर नाबाद 129 रन था जो उन्होंने जनवरी में भारत के खिलाफ बनाया था ।
जवाब में इंग्लैंड की टीम 271 रन पर आउट हो गई । जो रूट ने 77 गेंद में 86 रन बनाये जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे ।नॉर्किया ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये । दूसरा वनडे शुक्रवार को खेला जायेगा ।

Related Articles

Back to top button