त्योहारी सीजन में वाहनों की सप्लाई टॉप गियर में, वेटिंग में भी अब बड़ी राहत  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
businessCity

त्योहारी सीजन में वाहनों की सप्लाई टॉप गियर में, वेटिंग में भी अब बड़ी राहत 

रायपुर . त्योहारी सीजन में चार पहिया वाहनों की डिमांड को देखते हुए उन कंपनियों ने अपने वाहनों की सप्लाई काे टॉप गियर में डाल दिया है। पहले जिन वाहनों की वेटिंग साल भर या 7 से 8 माह थी, अब ऐसे वाहनों की वेटिंग महज तीन से चार माह रह गई है। जिन लोगों ने इनकी पहले से बुकिंग करवाई है, उनको अपने मुर्हूत में वाहन मिल जाएंगे। कारों के बहुत से मॉडल अब ऑन डिमांड भी मिल रहे हैं। कुछ ई-वाहनों में एक माह की वेटिंग है। जो अभी से इनकी बुकिंग करा लेंगे, उनको दीपावली के समय वाहन मिल जाएंगे।
आजकल जो भी कारें बन रही हैं, वे सब बीएस- 6 बन रही हैं। इसमें हाईटेक फीचर्स रहते हैं। इनके लिए सेमीकंडक्टर जरूरी होता है।सेमीकंडक्टर का मतलब अर्धचालक होता है और इसका इस्तेमाल करंट को नियंत्रित करने में किया जाता है। मौजूदा समय में जितनी भी कारें बाजार में आ रही हैं, उन सभी में सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इनका इस्तेमाल करंट को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इनके बगैर मौजूदा कारों की कल्पना करना बेकार है, क्योंकि ये न हों तो कार में हाईटेक फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। कारों को चलता-फिरता कंप्यूटर बनाने में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका है। इसकी कमी के चलते ही पिछले तीन साल से कारों की सप्लाई प्रभावित रही है। लेकिन अब सप्लाई तो सामान्य हो गई है, लेकिन अब डिमांड ज्यादा हो गई है। यही वजह है हाईटेक फीचर्स वाली कारें ऑन डिमांड नहीं मिल पाती हैं।
एसयूवी का क्रेज ज्यादा
बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो एसयूवी टाइप की गाड़ियां बनाती हैं। इस गाड़ी को बनाने का मकसद यह है कि यह किसी भी परिस्थिति में और कहीं पर भी चलाई जा सकती है। जैसे शहरों के रोड पर, हाईवे पर, फॉरेस्ट के रोड पर, फॉर्म लैंड में चला सकते हैं। यह गाड़ी सामान्य कारों की अपेक्षा थोड़ी महंगी होती है, यह इस कार को सामान्य कारों की अपेक्षा अधिक हॉर्स पावर का बनाया गया है आज के समय में एसयूवी श्रेणी के मॉडल बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यही वजह है कि इनकी डिमांड ज्यादा होने से इन कारों में लंबी वेटिंग है।
इंतजार हुआ कम
अब तक सबसे ज्यादा वेटिंग टोयोटा की इनोवा हाईक्रास की रही है। यह देश के किसी भी राज्य में ऑन डिमांड नहीं मिल रही है। अलग-अलग राज्यों में वहां की डिमांड के हिसाब से इसकी वेटिंग है। जहां तक अपने प्रदेश का सवाल है तो यहां पर इसकी वेटिंग इस साल के प्रारंभ में ही एक साल की थी, लेकिन अब त्योहारी सीजन में सप्लाई बढ़ने के कारण इसकी वेटिंग महज 3 से 4 माह की रह गई है। इस कार के बाद देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार जीप का नंबर है। इसकी वेटिंग भी अब कम हो गई है। अब यह भी तीन से चार माह के अंदर मिल जा रही है। इसी के साथ महिंद्रा की ही एक्सयूवी 700 में अब वेटिंग 3 से माह की रह गई है। स्कॉर्पियो, होंडा की क्रेटा कार, निशान की मैग्नाइट, मारुति की बेंजा में दो माह की वेटिंग है।
ये कारें ऑन डिमांड
जहां तक ऑन डिमांड कारों का सवाल है तो मारुति की ऑल्टो 800, वैगनआर सहित रेनेटो, निशान, स्विफ्ट, आई टेन, टाटा की 5 से 8 लाख तक की कारें आसानी से मिल रही हैं। ई-कारें में टाटा की कारें ऑन डिमांड मिल रही हैं। कई ई-कारों में एक माह की वेटिंग है।

Related Articles

Back to top button