national
भाजपा, आरएसएस दिल्ली से पूरे देश पर शासन करने का करते हैं समर्थन : राहुल गांधी

उत्तर लखीमपुर (असम): 19 जनवरी (ए) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दिल्ली से पूरे देश पर शासन करने के विचार का पूर्ण समर्थन करते हैं, लेकिन राज्यों पर दिल्ली से यह (शासन) नहीं किया जाना चाहिए।
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के असम में प्रवेश करने के दूसरे दिन लखीमपुर जिले के गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी किसी प्रणाली का समर्थन नहीं करती।



