Share Market : सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Share Market : सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में लिवाली से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.16 अंक की बढ़त के साथ 60,327.13 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64.5 अंक की बढ़त के साथ 17,959.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में हिदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एलएंडटी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी और कोटक महिद्रा बैंक लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, महिद्रा एंड महिद्रा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button