अंपायर ने दिया नॉटआउट, कप्तान रोहित शर्मा की सूझबूझ से भारत को मिला पहला विकेट  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

अंपायर ने दिया नॉटआउट, कप्तान रोहित शर्मा की सूझबूझ से भारत को मिला पहला विकेट 

 नई दिल्ली 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत की ओर से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। ऑस्ट्रेलिया ने 1.1 ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। अपना पहला ओवर करने आए सिराज ने पहली ही गेंद पर उस्मान ख्वाजा का लेग स्टंप टारगेट किया। गेंद पैड से लगी और एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई।
 
ऑनफील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। सिराज को पूरा भरोसा था कि यह आउट है। कप्तान रोहित शर्मा ने तुरंत विकेटकीपर केएस भरत से बात की और रिव्यू ले लिया। बॉल ट्रैकर पर तीन रेड नजर आए और ऐसे में ऑन-फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। उस्मान ख्वाजा तीन गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा की सूझबूझ से भारत को इस तरह से पहला विकेट मिल गया।
 

दूसरे विकेट के लिए भी टीम इंडिया को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। अगले ही ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया। वॉर्नर पांच गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने दो रनों तक अपने दोनों ओपनरों का विकेट गंवा दिया। क्रीज पर स्टीव स्मिथ का साथ मार्नस लाबुशेन दे रहे हैं।
 

Related Articles

Back to top button