आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर: चोरी से गेहूं बेचने पर डांट पड़ी तो युवक ने माता-पिता-बहन को कुल्‍हाड़ी से काट डाला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर: चोरी से गेहूं बेचने पर डांट पड़ी तो युवक ने माता-पिता-बहन को कुल्‍हाड़ी से काट डाला

आजमगढ़
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धनधारी गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पिता की डांट से भड़के बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता और छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। गांव के लोगों ने कहा कि बेटा शनिवार को घर से गेहूं चोरी कर बेचने जा रहा था। इस पर पिता ने उसे पकड़ लिया था और फटकार लगाई थी। साथ ही कई थप्पड़ भी जड़ दिए थे। इस बात को लेकर भड़के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

मिली जानकारी के अनुसार धनधारी गांव निवासी भानु प्रताप सिंह (उम्र 48 वर्ष) अपनी पत्नी सुनीता (उम्र 45 वर्ष) और छोटी बेटी राशि सिंह (उम्र 12 वर्ष) के साथ घर पर रहते थे। उनका इकलौता बेटा राजन सिंह भी साथ में ही रहता था। भानु प्रताप की बड़ी बेटी रानी सिंह (उम्र 18 वर्ष) अपने बड़े चाचा के पास आजमगढ़ में रहती है। गांव के लोगों का कहना है कि शनिवार को राजन घर से एक बोरी गेहूं चोरी कर बेचने जा रहा था। पिता ने पकड़ लिया। जिस पर उसे फटकार लगाई हो कई थप्पड़ जड़ दिए। इस बात को लेकर वह नाराज था। राजन रात में घर पहुंचा तो पिता से उसका विवाद हो गया। इसके बाद बेटे राजन सिंह ने कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। राशि सिंह का शव खेत में, पिता भानु प्रताप सिंह का शव घर के बाहर, सुनीता का शव घर के बरामदे में पड़ा हुआ था।

रविवार की सुबह गांव के लोग टहलने के लिए पहुंचे तो शवों को देखकर भौचक रह गए। उन्‍होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, डाग स्क्वायड की टीम फॉरेंसिक टीम सहित अन्य पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई है। इसके साथ ही फरार चल रहे आरोपी बेटे राजन की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

 

Related Articles

Back to top button