Republic Day: इस बार गणतंत्र दिवस पर BSF बनाने जा रहा है ये नया रिकॉर्ड, जाने आप भी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Republic Day: इस बार गणतंत्र दिवस पर BSF बनाने जा रहा है ये नया रिकॉर्ड, जाने आप भी

इंटरनेट डेस्क। देश की सुरक्षा के लिए बीएसएफ सीमा सुरक्षा बल हमेशा तैयार रहता है और रहना भी चाहिए। इसके कारण ही देश की जनता आराम से रह पाती है। ऐसे में हम इन्हें सेल्यूट करते है। वैसे इसबार के गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के दौरान एक और रिकॉर्ड बनने जा रहा है। देश में सीमा सुरक्षा बल का पहला ऊंट सवार महिला दस्ता परेड में शामिल होगा।

इसस पहले गणतंत्र दिवस परेड में पुरूष ऊंट दस्ता कई बार शामिल हो चुका है। इस बीएसएफ वूमेन कैमल कॉन्टीजेन्ट को राजस्थान फ्रंटियर के ट्रेनिंग सेंटर और बीकानेर सेक्टर ने तैयार किया है। यह दुनिया का पहला महिला ऊंट सवार दस्ता है। जो परेड में शामिल होकर देश का नाम रोशन करेगा।

जानकारी के अनुसार महिला ऊंट सवार दस्ते की ड्रेस डिजाइन भी अलग है जो बहुत ही शानदार नजर आने वाली है। इसे खासतौर पर डिजाइन करवाया गया है। इसकों डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने तैयार किया है। बीएसएफ का यह महिला ऊंट सवार दस्ता 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को परेड में हिस्सा लेगा।

Related Articles

Back to top button