business
Reliance Power का शुद्ध घाटा जून तिमाही में बढक़र 296 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली: रिलायंस पावर ने बुधवार को कहा कि कम आय और अधिक खर्च के कारण जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा बढक़र 296.31 करोड़ रुपए हो गया।कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान उसे 160.79 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी की कुल आय चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में घटकर 1,958.72 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,144.97 करोड़ रुपए थी। अप्रैल-जून अवधि में इसका खर्च बढक़र 2,182.69 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,145.90 करोड़ रुपए था।



