कांग्रेस के रामगोपाल EOW की हिरासत में, तीन साल से थे वांछित

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल आखिरकार Eow की शिकंजे में आ ही गए। बताया गया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों में तीन साल Eow उन्हें तलाश रही थी, लेकिन वे हमेशा किसी न किसी वजह से बचते रहे, लेकिन इस बार वे खुद Eow के सामने हाजिर हुए और उन्हें हिरासत में लिया गया है।
जानकार सूत्रों के अनुसार उन्हें संभवतया गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड पर लेने की कार्यवाही की जाएगी।
रामगोपाल अग्रवाल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता होने के साथ ही पार्टी की राजनीति में कोषाध्यक्ष के रूप में अत्यंत प्रभावशाली बने हुए थे। अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उन्हे किस मामले में हिरासत में लिया गया है, लेकिन शराब घोटाला, कोल घोटाला, पीडीएस घोटाला सहित कुछ अन्य मामलों में आरोपों में घिरे हैं। उनके स्वयं ईडी की हिरासत में जाने से पहले उनके बेटे को भी eow हिरासत में ले चुकी है।
यही कारण हो सकता है कि वे इस बार खुद ही चलकर हिरासत में आ गए। राजनीतिक हलकों में उन्हें प्रभावशाली माना जाता है, इसके पीछे वजह ये है कि वे कांग्रेस में तगड़ी पकड़ रखने के साथ ही कई अत्यंत प्रभावशाली भाजपा नेताओं के करीबी भी है।



