मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुझे जबरन भाजपाई बताया, मैं हूं पक्का कांग्रेसी- रामबिलास

सिमगा / रायपुर।छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रतिनिधि रहे बनसांकरा (ब्लॉक सिमगा) निवासी राम बिलास साहू ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों का कड़ा खंडन किया है। गुरुवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए कुछ द्वेषपूर्ण लोगों द्वारा झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्होंने न तो कभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली है और न ही भविष्य में कभी ऐसा करेंगे।

Video:

कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व के प्रति जताई निष्ठा
अपने बयान में राम बिलास साहू ने स्पष्ट किया कि वे हमेशा से कांग्रेस की विचारधारा के समर्पित सिपाही रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसान हितों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ के निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति अपनी पूर्ण आस्था और निष्ठा व्यक्त की।

भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना
भाजपा पर हमला बोलते हुए श्री साहू ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और रीति-नीति से उनके विचार कभी नहीं मिलते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पर वोट चोरी और अलोकतांत्रिक तरीकों से सरकार बनाने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। एक सच्ची प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने के कारण किसान विरोधी और जनकल्याण से दूर रहने वाली पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
अंत में, राम बिलास साहू ने अपने शुभचिंतकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे आजीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़े रहेंगे और पूरी निष्ठा से पार्टी हित में कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button