मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राजस्थान: सचिन पायलट के साथ दिखे अमित शाह, गजेंद्र सिंह, ओम बिड़ला, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनावों में भले ही अभी कुछ समय बाकी हो लेकिन हर दिन यहां आपकों कुछ ना कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। इस बार एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसे देखने के बाद हर कोई नए नए कयासा लगा रहा है। दरअसल, पंजाब के पूर्व सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पायलट पंजाब पहुंचे थे।

यहां श्रद्धांजलि सभा में सचिन के साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला नजर आ रहे है। ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे हर कोई देख रहा है।
यह एक महज संयोग है की जब ये नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे तो पायलट भी वहां पहुंच गए। लेकिन इस फ़ोटो को लेकर अब चर्चा होने लगी है। इस फोटो में बीजेपी के वो दिग्गज बैठे हैं जो भाजपा के लिए बड़ा निर्णय लेते है। इस फोटो के सामने आने के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई हैं।
pc- abp news

Related Articles

Back to top button