Railway का पानी की खपत में 20% कमी लाने का लक्ष्य - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Railway का पानी की खपत में 20% कमी लाने का लक्ष्य

नई दिल्ली : रेलवे ने इस साल के अंत तक पानी की खपत में 20 प्रतिशत तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिल कुमार लाहोटी ने यह जानकारी दी। लाहोटी ने बताया कि 250 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर कचरा प्रबंधन के लिए सामग्री रिकवरी सुविधाएं (एमआरएफ) भी स्थापित की गई है।

लाहोटी ने उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन रेल टेक-2023 को संबोधित करते कहा कि रेलवे अपनी प्रतिभाओं की मदद से नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर अपनी संपत्तियों का आधुनिकीकरण कर रही है। इनका इस्तेमाल ट्रैक निर्माण एवं रखरखाव, विद्युतीकरण, सिग्नल, लोकोमोटिव और कोच विनिर्माण, ट्रेनों की निगरानी और नियंत्रण तथा संचार के लिए किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button