business
Utility News: स्टूडेंट को फ्री लैपटॉप देगी सरकार, आप भी कर सकते है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इंटरनेट डेस्क। कई होनहार छात्र पढ़ाई के लिए लैपटॉप लेना चाहते है लेकिन गरीबी के कारण वो करने में असमर्थ होते है। ऐसे में उन बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अब स्टूडेंट्स को फ्री में लैपटॉप देने की योजना पर काम कर रही है।
इस फ्री लैपटॉप योजना के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जानकाररी के अनुसार इस फ्री लैपटॉप योजना में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को ही शामिल किया जाएगा। जानकारी तो यह भी है की राज्य सरकार 20 लाख बच्चों को मुफ्त लैपटॉप बांटेगी।
ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का ऐलान किया है। इस योजना में सभी छात्र छात्राएं ऑनलाइन क्लास ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार इन लैपटॉप्स में बच्चों के कोर्स से रिलेटेड कई डिजिटल इंफॉर्मेशन पहले से फीड होती हैं।



