Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बदला अपना लुक, ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, टाई और जैकेट पहने दिखे ब्रिटेन में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने बदला अपना लुक, ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, टाई और जैकेट पहने दिखे ब्रिटेन में

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आपने राहुल गांधी का नया लुक देखा था, बड़ी बड़ी दाढ़ी, सफेद टी शर्ट और उनकी पूरी यात्रा इसी लुक में पूरी हुई। यात्रा के बाद संसद में भी राहुल दाढ़ी में नजर आए और अपनी जम्मू कश्मीर की निजी यात्रा में वो इसी स्टायल में दिखे। लेकिन अब उन्होंने अपना लुक चेंज कर लिया है।

जानकारी सामने आई है की राहुल गांधी सात दिनों के लिए ब्रिटेन की यात्रा पर है और वहां पहुंचते ही उन्होंने अपनी दाढ़ी कटवा ली और बड़े बदले बदले नजर आ रहे है। इधर ब्रिटेन पहुंचने के बाद सामने आई फोटो में राहुल गांधी कोट-टाई के साथ जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने राहुल गांधी के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो नए लुक में दिखाई दे रहे है।

खबरों की माने तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह भर के लिए ब्रिटेन की यात्रा पर है। जहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। अपने लेक्चर के दौरान राहुल गांधी भारतीय प्रवासी समुदाय के के लोगों के साथ में बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button