Prime Minister Modi ने बजट को लेकर कहा हमारी सरकार मध्यमवर्ग के साथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Prime Minister Modi ने बजट को लेकर कहा हमारी सरकार मध्यमवर्ग के साथ

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय बजट कल पेश कर दिया गया। वित्तमंत्री ने अपने बजट में जो घोषणाए की उसके बाद पीएम मोदी की और से भी प्रतिक्रिया सामने आई। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा की मध्यम वर्ग को मजबूत करने के लिए सरकार ने पिछले कई वर्षों में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

उन्होंने कहा की बजट से पहले इनकम टैक्स में छूट की मांग सबसे अधिक मिडिल क्लास की ओर से हो रही थी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टैक्स की दर को कम किया गया है। हमेशा मध्यम वर्ग के साथ हमारी सरकार खड़ी है।

आपकों बता दें की लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था और इस बजट में मिडिल क्लास को टैक्स में छूट के ऐलान का फायदा पार्टी को चुनाव में मिल सकता है। इसके अलावा ऐसी और भी कई घोषणा है जो सरकार को चुनावों में फायदा दे सकती है।

Related Articles

Back to top button