Presidential Election के लिए झारखंड विधानसभा में मतदान शुरू - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Presidential Election के लिए झारखंड विधानसभा में मतदान शुरू

रांची | राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश के सभी राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में आज वोट डाले जा रहे है। झारखंड विधानसभा में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह दस बजे से ही मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे मतदान समाप्त होगा। झारखंड के पहले मतदाता के रूप में भाजपा विधायक अनंत ओझा ने अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद विधायक श्री ओझा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बात कहा कि मुझे सौभाग्य मिला कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक संस्था के लिए अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

इस बीच भाजपा विधायक नवीन जयसवाल और भानु प्रताप शाही ने भी वोट डाले। मतदान की प्रक्रिया चल रही है। उल्लेखनीय है कि कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशंवत सिन्हा है। इन दोनों उम्मीदवारों का झारखंड से संबंध रहा है। यहां द्रोपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रही वही यशवंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से कई बार सांसद चुने गए।

Related Articles

Back to top button