State
सल्फी पेड़ से गिरने से एक ग्रामीण युवक की हुई माैत

कोण्डागांव। जिले के बायनार थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगागोंदी गांव में 30 फिट की उंचाई के सल्फी पेड़ से गिरने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊसाउ कोर्राम (उम्र 33 वर्ष) निवासी लाउड़पारा अपने पड़ोसी गांव रेगागोंदी गया था, जहां वह सल्फी उतारने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा था। सल्फी निकालते समय उसका पैर फिसल जाने से वह लगभग 30 फीट ऊंचे पेड़ से नीचे गिर गया। सल्फी पेड़ से गिरने के कारण उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बायनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



