मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM Modi ने लोगों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर दी बधाई

नयी दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को बधाई दी और सभी के अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशियों की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, ''रथ यात्रा के खास दिन की बधाई। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना आशीर्वाद हम पर हमेशा बनाए रखें। सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात के दौरान रथयात्रा के महत्व पर साझा किए विचारों का एक वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया। प्रधानमंत्री ने 'आषाढ़ी बीज के शुभ अवसर पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी।

मोदी ने कहा, ''यह आने वाला वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ से जुड़ा एक त्योहार है। यह उसी दिन मनाया जाता है, जिस दिन गुजरात के कच्छी समुदाय के लोग अपना नया साल मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button