PM मोदी का बड़ा फैसला: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत इस तारीख को मिलेगी 14वीं किस्त

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त अभी तक किसानों के खाते में नहीं आई है। जानकारी के अनुसार,इंतजार कर रहे किसानों को मिड जुलाई तक पैसा मिल सकता है। इस बीच यह भी दवा किया गया है कि,सरकार बहुत जल्द पीएम किसान निधि की किस्त जारी कर सकती है।पीएम किसान निधि के तहत अब तक 13 किस्त जारी हो चुकी हैं।
इस बार ज्यादातर किसानों को योजना की 14वीं किस्त की एवज में 2000 रुपये मिलेंगे। जिन किसानों को 13वीं किस्त में 2000 रुपये नहीं मिले,उन्हें 4000 रुपये मिलने की संभावना जताई जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में हर किश्त का 2000 रुपये सीधा बैंक अकाउंट में पहुंचता है। इसके अलावा हर साल आयकर का भुगतान करने वाले लाभार्थियों को भी योजना से बाहर कर दिया गया था। इस साल फिर से इस सुविधा का लाभ किसान जल्द ही उठा सकेंगे।



