Petrol-Diesel Update : पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Petrol-Diesel Update : पेट्रोल, डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं

नई दिल्ली:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने और इसके लगातार गिरने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की जा रही है। जिससे इसके दाम मंगलवार को भी स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज लंदन ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 93.88 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.03 प्रतिशत के दबाव के साथ 87.75 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर यथावत है।

लंबे समय से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..106.31…….94.27
कोलकाता ……106.03…….92.76
चेन्नई………….102.63………94.24

Related Articles

Back to top button