Petrol Diesel Price : 5 रुपए तक गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें आपके शहर में कितनी हुई गिरावट? - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Petrol Diesel Price : 5 रुपए तक गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें आपके शहर में कितनी हुई गिरावट?

Petrol Diesel Price Today : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई है। इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) में गिरावट हुई है। आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

शुक्रवार सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। 15 मार्च को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल में 2 रुपए तो किसी में 4 से 5 रुपए तक की कमी हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये फैसला आम जनता को काफी राहत पहुंचाएगा। साथ ही चुनाव में बीजेपी को जीत भी दिलाएगा।

ब्लूमबर्ग एनर्जी (Bloomberg Energy) के मुताबिक शुक्रवार 15 मार्च को ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 85.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जबकि WTI क्रूड का मार्च वायदा 81.13 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

बता दें कि भारत की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude Oil Rate) की कीमतों, घरेलू कर संरचनाओं और विदेशी मुद्रा दरों (foreign exchange rates) के संयोजन से प्रभावित होती हैं।

जानें आज के दाम (Petrol Diesel Price)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर,
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर,
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर,
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.18 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर,
  • गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 94.98 रुपए और डीजल की कीमत 87.85 रुपये प्रति लीटर,
  • नोएडा में पेट्रोल की कीमत 94.66 रुपये और डीजल की कीमत 87.76 रुपये प्रति लीटर,
  • बैंगलोर में पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये और डीजल की कीमत 85.93 रुपये प्रति लीटर,
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 100.92 रुपए और डीजल की कीमत 92.50 रुपए प्रति लीटर,
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपये और डीजल की कीमत 82.40 रुपये प्रति लीटर,
  • हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 107.41 रुपये और डीजल की कीमत 95.65 रुपये प्रति लीटर,
  • जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपये और डीजल की कीमत 90.36 रुपये प्रति लीटर,
  • लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 94.65 रुपये और डीजल की कीमत 87.76 रुपये प्रति लीटर,
  • पटना में पेट्रोल की कीमत 105.48 रुपये और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर,
  • त्रिवेंद्रम में पेट्रोल की कीमत 107.25 रुपये और डीजल की कीमत 96.13 रुपये प्रति लीटर,
  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की कीमत 91.84 रुपये प्रति लीटर,
  • रांची में पेट्रोल की कीमत 97.81 रुपए और डीजल की कीमत 92.56 रुपये प्रति लीटर,
  • देहरादून में पेट्रोल की कीमत 99.69 रुपए और डीजल की कीमत 93.31 रुपये प्रति लीटर,
  • शिमला में पेट्रोल की कीमत 101.70 रुपए और डीजल की कीमत 95.01 रुपये प्रति लीटर,
  • रायपुर में पेट्रोल की कीमत 100.39 रुपए और डीजल की कीमत 93.33 रुपये प्रति लीटर,

Related Articles

Back to top button