दुनिया देख रही भारत की ताकत, अमेरिका ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

दुनिया देख रही भारत की ताकत, अमेरिका ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

नई दिल्ली। भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं।

इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने गाए हिंदी गाने
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबावो सुबियांतो इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गीत कुछ कुछ होता है गाया। इस प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। 

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जगह-जगह पुलिस ने चेकपोस्ट बनाए हैं, जहां लोगों की जांच की जा रही है। 

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आज हम गणतंत्र होने के 75 साल मना रहे हैं। हम सभी महान महिलाओं और पुरुषों के साथ अपना सिर झुकाते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाया और ये सुनिश्चित किया कि हमारी यात्रा की जड़ें लोकतांत्रिक, एकता और गरिमापूर्ण रहें। मैं कामना करता हूं कि यह अवसर हमारे संविधान के आदर्शों को संरक्षित करने तथा एक मजबूत एवं समृद्ध भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को मजबूती प्रदान करे।’

Related Articles

Back to top button