मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

नौ दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

नौ दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

 जम्मू/-कश्मीर में दवाओं के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान में शनिवार को नौ दवा विक्रेताओं के बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन ने यह कार्रवाई की है, जिसका मकसद ‘‘ऐसी दवाओं की तस्करी करने वाले तत्वों की पहचान करना और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ थोक विक्रेता ऐसी दवाएं खरीद रहे थे जिनमें ‘प्रेगाबेलिन’ शामिल था, जिसकी लत लगने का खतरा रहता है। प्रवक्ता ने बताया कि यह सामग्री जम्मू-कश्मीर के बाहर स्थित आपूर्तिकर्ताओं से अवैध रूप से सीधे प्राप्त की जा रही थी। उन्होंने कहा कि गहन जांच से पता चला कि इन कंपनियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत अनिवार्य बिक्री रिकॉर्ड तैयार किए बिना ही इन दवाओं की खरीद और बिक्री की। उन्होंने बताया कि 13.58 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ऐसी दवाएं जब्त की गई हैं जिनसे लत लगने का खतरा है।

Related Articles

Back to top button