राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है: भाजपा

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर जाति विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पूछने में क्या गलत है जब वह स्वयं ही सरकारी अधिकारियों, न्यायाधीशों और यहां तक कि पत्रकारों सहित अन्य लोगों की जातियों के बारे में पूछते रहते हैं।

हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल की जाति के बारे में नहीं पूछा था। पार्टी ने आश्चर्य जताया कि जब अन्य सदस्यों में से किसी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर कोई आपत्ति नहीं उठाई तो विपक्ष के नेता ने आपत्ति क्यों जताई और इसे अपना अपमान क्यों बताया।

केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए ठाकुर ने मंगलवार को कुछ टिप्पणियां की थीं जिन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है। चर्चा के दौरान गांधी की जाति के बारे में उनके उल्लेख के कारण निचले सदन में भारी हंगामा हुआ था।

Related Articles

Back to top button