'एमएस धोनी किस नंबर पर खेलेंगे, पिछले साल तो...', आखिर IPL 2023 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों पूछा ये - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

‘एमएस धोनी किस नंबर पर खेलेंगे, पिछले साल तो…’, आखिर IPL 2023 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्यों पूछा ये

 नई दिल्ली

एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) एक बार फि दमखम दिखाने के लिए तैयार है। चेन्नई 31 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। सीएसके का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। चेन्नई ने आईपीएल 2022 में सिर्फ चार मैच जीते और टीम तालिका में नौवें स्थान पर रही। धोनी ब्रिगेड की नजर आगामी सीजन में बुरी यादों को पीछे छोड़कर पांचवीं ट्रॉफी जीतने पर होगी। कहा जा रहा है कि धोनी आईपीएल में आखिरी बार खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं।

‘धोनी किस नंबर पर खेलेंगे’

भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी संकेत दिया है कि आईपीएल 2023 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, चोपड़ा ने साथ ही एक सलाव भी उठाया है। उन्होंने पूछा कि आगामी सीजन में धोनी किस नंबर पर बैटिंग करेंगे। दरअसल, धोनी को लेकर यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि क्योंकि स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के मध्यक्रम में उतरने की संभावना है, जिसके चलते चेन्नई की प्लेइंग इलेवन का स्वरूप बदलेगा। बता दें कि धोनी ने पिछले सीजन में ज्यादातर छह-सात नंबर पर बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 14 मैचों में 6 बार नाबाद रहते हुए 33.14 के औसत और 123.40 के स्ट्राइक रेट से 232 रन बनाए थे।

‘धोनी लार्जर दैन लाइफ हैं’

चोपड़ा ने जियो सिनमेा पर ‘आकाशवाणी’ शो में कहा, ”यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में धोनी और उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, इसे लेकर थोड़ा इमोशनल कनेक्ट है। क्या हम उन्हें बल्ले और दस्तानों के साथ आखिरी बार मैदान पर देखने जा रहे हैं? धोनी कहां खेलेंगे? एसए20 के दौरान आरपी सिंह ने एक सवाल पूछा था कि क्या धोनी खुद को प्लेइंग इलेवन में एक खिलाड़ी के रूप में सेलेक्ट करेंगे? उन्होंने पिछले साल तो अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन क्या इस साल भी ऐसा होगा? आप अपने लेजेंड को कभी संघर्ष करते हुए नहीं देखना चाहते। यह एक सवाल है जिसकी चर्चा हो रही है लेकिन धोनी लार्जर दैन लाइफ हैं।”

 

Related Articles

Back to top button